{"_id":"693ffe0c31a6da0786057d5a","slug":"uttar-pradesh-today-big-news-ram-vilas-das-vedanti-passes-away-involved-in-ram-mandir-movement-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन, कोहरे का कहर बना कई सड़क हादसों की वजह; पढ़ें आज की बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन, कोहरे का कहर बना कई सड़क हादसों की वजह; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Mon, 15 Dec 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार
UP Big News: हम आपके लिए दिनभर की प्रमुख खबरों का सार लेकर आए हैं। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन हो गया, उनके जाने से संत समाज और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया, कोहरे के कारण अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें करीब 25 लोग घायल हो गए। आइए, दिनभर की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
UP Big News
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
UP Big News: हम आपके सामने दिनभर की प्रमुख खबरों का सार लेकर आए हैं। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन हो गया, उनके निधन से संत समाज और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। वहीं राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उधर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित किया, कोहरे के कारण अलग अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें करीब 25 लोग घायल हो गए। आइए, दिनभर की इन बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन
अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन हो गया है। रीवा मध्य प्रदेश में एक कथा महोत्सव के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। 77 वर्षीय रामविलास दास वेदांती का मंदिर आंदोलन में अहम योगदान रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ स्वामी परमहंस के साथ-साथ रामविलास दास वेदांती 90 के दशक में मंदिर आंदोलन के अग्रणी थे। वह 1996 व 1998 में दो बार सांसद भी रहे हैं। उनका पार्थिव शरीर देर शाम तक अयोध्या पहुंचेगा। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटना में 25 घायल
प्रदेश में घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जिसमें करीब 25 लोग घायल हो गए। हादसे के चलते मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे की वजह से आपस में कई वाहन आपस में टकरा गए। वहीं हापुड़ में एक के बाद एक आठ वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। कोहरे में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर पांच वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें छह लोग घायल हो गए। वहीं औद्योगिक नगरी में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे और शून्य दृश्यता के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कन्वॉय सिस्टम लागू किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं
राजधानी लखनऊ में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वह विभिन्न जिलों से आए हर फरियादी से मिले। उनका प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। शाहजहांपुर से आए किसान ने धान खरीद केंद्र में लापरवाही की शिकायत की। इस पर सीएम ने कहा कि सरकार अन्नदाता किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो, शासन-प्रशासन के अधिकारी इसका ध्यान रखें। सीएम ने शाहजहांपुर के डीएम को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। किसी भी केंद्र पर धान ले जाने वाले किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। वहीं एक पीएसी के सिपाही ने भी अपनी समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निस्तारण का निर्देश दिया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर 85 लाख की लूट
सोमवार को यूपी के हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास घी तेल व्यापारी के मुनीम से तमंचे के बल पर 85 लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दादरी निवासी अजय पाल घी तेल व्यापारी गोपाल के यहां मुनीम का कार्य करते हैं। सोमवार को वह हापुड़ के दो व्यापारियों के यहां से रुपये वसूल कर बाइक से वापस लौट रहे थे। एक व्यापारी से 55 लाख और दूसरे व्यापारी से 30 लाख रुपये लेकर वह हाईवे के रास्ते गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही अजय पाल सरस्वती अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में लात मारकर उसे गिरा दिया। इससे पहले अजय पाल संभल पाते बदमाशों ने तमंचा निकालकर डराया और रुपये से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
सीएम मोहन यादव ने विश्वनाथ धाम व बाबा कालभैरव मंदिर में किए दर्शन
वाराणसी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम व बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन किए। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के बाद गेट नंबर चार से निकलते हुए उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की। उन्होंने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। कहा कि नई ऊर्जा के साथ भाजपा अब बाकी राज्यों में भी बढ़िया परफॉर्मेंस करेगी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि काशी आकर बहुत अच्छा लगता है। काशी पहले से बहुत बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस शहर का काफी विकास हुआ है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगभग 20 मिनट काशी विश्वनाथ मंदिर के अंदर रहे। इस दौरान उन्होंने कॉरिडोर की खुबसूरती का लुत्फ उठाया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
Trending Videos