सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Veterans including Harbhajan-Dhawan will take charge of their teams

Noida News: हरभजन-धवन समेत दिग्गज संभालेंगे अपनी टीमों की कमान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Veterans including Harbhajan-Dhawan will take charge of their teams
विज्ञापन
तीन जून से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू होगी बिग क्रिकेट लीग सीजन-3, अंतरराष्ट्रीय सितारों की मौजूदगी से बढ़ा रोमांच
Trending Videos


नितेश कुमार

ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गजों के बल्लों से चौके-छक्कों की बौछार दिखेगी। स्टेडियम में आगामी तीन से 13 जून तक बिग क्रिकेट लीग (बीसीएल) सीजन-3 का आयोजन होगा।इसमें भाग ले रहीं छह टीमों में भारत और दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी अलग-अलग टीमों की कमान संभालेंगे। लीग को लेकर खेल प्रेमियों में अभी से उत्साह का माहौल है।

भारतीय टीम के पूर्व स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह टूर्नामेंट में एमपी टाइगर्स टीम की कप्तानी करेंगे। अपनी आक्रामक गेंदबाजी और जुझारू नेतृत्व शैली के लिए पहचाने जाने वाले हरभजन मैदान पर क्रिकेट प्रशंसकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। वहीं भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शिखर धवन यूपी ब्रिज स्टार्स की कप्तानी संभालेंगे। धवन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शांत नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल, सदर्न स्पार्टन्स टीम का नेतृत्व करेंगे, जबकि श्रीलंका के पूर्व कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज गुजरात डायमंड्स की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग के संस्थापक और अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह (आरपी सिंह) का कहना है कि इस लीग का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है। ग्रेटर नोएडा में होने वाला यह टूर्नामेंट स्थानीय प्रतिभाओं के लिए भी बड़ा मंच साबित होगा। लीग में कई युवा खिलाड़ी अनुभवी क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करेंगे, जिससे उन्हें खेल की बारीकियों को समझने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस लीग में 60 भारत के क्रिकेटर भाग लेंगे। वहीं, 36 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के होंगे।
विज्ञापन

---------
स्टेडियम पहले भी कर चुका लीग की मेजबानी
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहले भी इस लीग के मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेडियम खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए बेहतर अनुभव देता है। स्टेडियम प्रशासन का कहना है कि टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं और दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हरभजन सिंह, शिखर धवन, मार्टिन गुप्टिल और एंजेलो मैथ्यूज जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी टूर्नामेंट को खास आकर्षण प्रदान करेगी। इससे न केवल स्थानीय खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि ग्रेटर नोएडा की पहचान एक प्रमुख खेल केंद्र के रूप में भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed