{"_id":"697e272e6a80fcb1b707cec8","slug":"weather-will-be-cold-may-be-rainy-but-air-is-polluted-yet-noida-news-c-491-1-gnd1001-3715-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कोहरे में लिपटा शहर, शून्य रही दृश्यता और वायु प्रदूषण भी बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कोहरे में लिपटा शहर, शून्य रही दृश्यता और वायु प्रदूषण भी बढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
-शनिवार को ग्रेनो का 328 तो नोएडा का चार कम 324 का एक्यूआई
-पिछले साल से अधिक प्रदूषित रहा जनवरी, 18 दिन रेड जोन में रहा एक्यूआई
-बूंदाबांदी से गिरेगा दिन का पारा
माई सिटी रिपोर्टर
नोेएडाा, यमुना सिटी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर क्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक घना कोहरा छा गया। कई इलाकों में दृश्यता शून्य रही। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कोहरे के बीच शहर का वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है। नोएडा-ग्रेनो का एक्यूआई ऑरेंज जोन से रेड जोन में पहुंच गया। साथ ही ग्रेटर नोएडा एनसीआर का पहला और देश का तीसरा तो वहीं नोेएडा एनसीआर का दूसरा और देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा। 2026 का जनवरी माह पिछले साल से काफी अधिक प्रदूषित रहा है।
पिछले कुछ दिन से शहर के लोगों को कोहरे से राहत थी। साथ ही सर्दी भी कम थी, लेकिन शनिवार सुबह अचानक कोहरे की चादर ने पूरे शहर को ढक दिया। नोएडा,ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो में 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जबकि जेवर की तरफ खेतों के कारण दोपहर 12 बजे तक काफी जगह घना कोहरा रहा। शहरी क्षेत्र में दृश्यता कम होने पर वाहन चालकों को परेशानी हुई। वाहनों की रफ्तार धीमी होने के साथ ही कई बार वाहन गोल चक्कर से टकराने से भी बच गए। वहीं तापमान गिरने से भी ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम ज्यादा दिक्कत रही। धूप भी कुछ ही देर के लिए निकली। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को बूंदाबांदी के आसारों के बीच अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आकर 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बूंदाबांदी हुई तो प्रदूषण से राहत की उम्मीद नजर आ सकती है। एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।उधर शनिवार को तापमान गिरने के साथ वायु प्रदूषण बढ़ गया। शनिवार को नोएडा और ग्रेनो का एक्यूआई रेड जोन में पहुंच गया। जहां ग्रेनो का एक्यूआई 328 तो नोेएडा का 324 दर्ज किया गया। पिछले साल जहां जनवरी माह में केवल एक दिन एक्यूआई 300 अंक से ज्यादा रहा था। वहीं इस बार 17 दिन शहर का एक्यूआई 300 से अधिक रहा है। पिछल 5 साल में वर्ष 2024 के बाद 2026 का जनवरी माह सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा है।
पिछले 5 साल में ग्रेनो में जनवरी माह का हाल
वर्ष ग्रीन जोन डार्क ग्रीन जोन येलो जोन ऑरेंज जोन रेड जोन डार्क रेड जोन
2022 01 01 06 14 09 00
2023 00 00 06 08 12 05
2024 00 00 01 08 21 01
2025 01 00 17 12 01 00
2026 00 00 03 11 16 01