{"_id":"69e14058ccd2b4eaf6049075","slug":"agriculture-officer-and-supervisor-arrested-for-taking-bribe-of-ten-thousand-rupees-nuh-news-c-25-1-mwt1001-111349-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी व सुपरवाइजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: दस हजार रुपये की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी व सुपरवाइजर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड कृषि अधिकारी सुनील कुमार और कृषि सुपरवाइजर पंकज को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी एक किसान से फसल खराबे के सर्वे और रिपोर्ट को अनुकूल बनाने के बदले रिश्वत मांग रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित किसान ने एसीबी को शिकायत दी थी, जिसके आधार पर टीम ने जांच कर ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपियों ने किसान से रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने किया, जबकि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट मनीष यादव भी मौके पर मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर की है। एसीबी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने साफ किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X