सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Two innocent people were discharged, six were serious

Nuh News: दो मासूमों को मिली छुट्टी, छह गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने जिले के सभी मिष्ठान भंडारों की जांच करने की मांग की
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में शुक्रवार सुबह मिठाई खाने से एक ही परिवार के आठ मासूमों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया। सभी बच्चों को तुरंत इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर छह बच्चों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां शनिवार को भी उनका इलाज जारी है। वहीं, दो बच्चों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है, हालांकि बाकि छह की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, गंडूरी गांव निवासी ड्राइवर असलम ने बढ़कली चौक स्थित एक निजी मिष्ठान भंडार से चमचम मिठाई खरीदी थी। शुक्रवार सुबह बच्चों ने जैसे ही मिठाई खाई, करीब 10 मिनट के भीतर सभी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, चक्कर और कमजोरी की शिकायत के बाद आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मिलावटी मिठाई के कारण बच्चों की हालत खराब हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों और जिम्मेदार नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी मिष्ठान भंडारों की सख्ती से जांच कर मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed