{"_id":"69e53917391ade28730a52e4","slug":"pingawans-appearance-deteriorated-due-to-pile-of-filth-cleanliness-system-failed-nuh-news-c-25-1-mwt1001-111422-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: गंदगी के ढेर से पिनगवां की सूरत बिगड़ी, सफाई व्यवस्था फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: गंदगी के ढेर से पिनगवां की सूरत बिगड़ी, सफाई व्यवस्था फेल
विज्ञापन
विज्ञापन
बदबू से लोग परेशान, बीमारियां फैलने का भी सता रहा डर
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कस्बा पिनगवां इन दिनों गंदगी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। नियमित साफ-सफाई न होने के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे कस्बे की सुंदरता पर दाग लग गया है। खासकर बाजार क्षेत्र और अनाज मंडी के पीछे हालात बेहद खराब हैं, जहां गंदगी के अंबार से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सरपंच और जिला प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी जताई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार में दुकानों के सामने बने फुटपाथ अब कूड़ाघर में तब्दील हो चुके हैं। कूड़ेदान की व्यवस्था न होने के कारण लोग मजबूरी में कचरा खुले में डाल रहे हैं, जिससे हर ओर गंदगी फैल रही है। कई दिनों तक सफाई न होने से बदबू भी उठने लगी है, जो राहगीरों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। वहीं, अनाज मंडी के पीछे कूड़े का बड़ा ढेर लगा हुआ है। यहां आने वाले किसान और मजदूर गंदगी के बीच काम करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
- सीवर ओवरफ्लो से बढ़ी दिक्कत
ढाना मोड़ पर सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। गंदा पानी मुख्य सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
- हजारों लोगों की आवाजाही, फिर भी अनदेखी
पिनगवां बाजार में आसपास के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग रोजाना खरीदारी के लिए आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही के बावजूद सफाई व्यवस्था का अभाव प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित सफाई, कूड़ेदान की व्यवस्था और सीवर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
-- -- -- -- -- -- --
कस्बे में नियमित रूप से सफाई नहीं होती है, जिसकी कई बार शिकायत की, लेकिन सफाई की स्थिति जस की तस बनी हुई है। - साजिद
कूड़ेदान नहीं होने से लोग मजबूरी में सड़क किनारे कचरा डालते हैं। विभाग या जनप्रतिनिधि को बाजार में जगह जगह कूड़ेदान लगाने चाहिए। - सकील
सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है। हमारी मांग है कि नियमित रूप से कस्बे की सफाई कराई जाए। - नसीम
यह कस्बे का मुख्य मार्ग है जहां नाले जाम होने के कारण सीवर ओवरफ्लो होता है और सड़क पर गंदा पानी भर जाता है, ग्राहकों को भी परेशानी होती है। - अल्ताफ
Trending Videos