सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   There is no seating arrangement in the district hospital, patients are sitting on the ground waiting for examination

Nuh News: जिला अस्पताल में बैठने की व्यवस्था नहीं, मरीज जमीन पर बैठकर कर रहे जांच का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और सीटी स्कैन कक्षों के बाहर अव्यवस्था, एसएमओ ने दिए दो दिन में सुधार के दिए निर्देश
Trending Videos



विपिन सैनी


पलवल। जिला नागरिक अस्पताल में जांच कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इन दिनों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और सीटी स्कैन कक्षों के बाहर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को घंटों जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ बढ़ने के साथ यह समस्या और गंभीर होती जा रही है।


अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज विभिन्न जांचों के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कुर्सियों और बेंच की कमी के कारण अधिकांश लोगों को असुविधा झेलनी पड़ती है। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद कष्टदायक बनी हुई है। कई मरीजों को मजबूरी में फर्श पर बैठना पड़ता है, जिससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की कमी काफी समय से बनी हुई है, लेकिन इस ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। जांच के लिए इंतजार करने के दौरान बैठने की उचित व्यवस्था न होना स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और जल्द ही स्थिति में सुधार किया जाएगा। हालांकि, जब तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होती, तब तक मरीजों को इसी तरह असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------------------

मैं सुबह से यहां अल्ट्रासाउंड के लिए आई हूं, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी नंबर नहीं आया। सबसे बड़ी परेशानी यह है कि बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, मजबूरी में जमीन पर बैठना पड़ रहा है। - उथरी, मरीज



मैं अपनी बुजुर्ग मां को सीटी स्कैन जांच के लिए लेकर आया हूं। उन्हें खड़ा रखना संभव नहीं है, लेकिन यहां बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां नहीं हैं। ऐसे में उन्हें जमीन पर बैठाना पड़ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है और हमें भी बहुत परेशानी हो रही है। - कमल
-----------------
मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हमने सीटी स्कैन संचालक को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्हें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि दो दिन के भीतर मरीजों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो संबंधित प्रबंधन के खिलाफ कमी सेवा सूचना का नोटिस जारी किया जाएगा। - डॉ. सुरेश बुरोलिया, एसएमओ, जिला अस्पताल




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article