सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Allegations of misdeed and Kidnapping of a Woman in Nuh

कब्रिस्तान बुलाकर लूटी आबरू: बहाने से महिला को बुलाया, फिर बंधक बनाकर दो घंटे की दरिंदगी, पढ़ें आपबीती

संवाद न्यूज एजेंसी, पिनगवां (नूंह) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 20 Apr 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
सार

पिनगवां थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म, मारपीट और दो घंटे तक बंधक बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बहन के सामान का बहाना बनाकर बुलाया था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Allegations of misdeed and Kidnapping of a Woman in Nuh
बहन की ससुराल में पड़ोसी ने किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार

नूंह के पिनगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने, मारपीट करने तथा करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर रखने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Videos

पीड़िता महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी नूंह खंड़ के एक गांव में हुई है, जिसके कारण वह अक्सर अपनी बहन की ससुराल आती-जाती रहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान पड़ोस में रहने वाले आरोपी से हो गई थी। महिला ने बताया कि आरोपी ने फोन कर कहा कि उसकी बहन ने उसके लिए कुछ सामान भेजा है और वह रास्ते में है, इसलिए वह कब्रिस्तान की तरफ आ जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि आरोपी की बात पर विश्वास कर वह बताए गए स्थान पर पहुंच गई। वहां आरोपी उसे बहाने से पास ही कीकरों के पेड़ों के बीच ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों ने महिला को करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखा।

पीड़िता के अनुसार जाते समय आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह घर पहुंचकर उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed