{"_id":"69e6518b1bfb9301e30d5cb4","slug":"video-youth-of-nuh-will-get-free-coaching-for-neet-iit-and-jee-exams-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नूंह के युवाओं को मिलेगी नीट, आईआईटी और जेईई परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नूंह के युवाओं को मिलेगी नीट, आईआईटी और जेईई परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग
नूंह जिले के युवाओं को निशुल्क कोचिंग देकर नीट, आईआईटी, जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की प्रशासन की पहल में सोमवार को एक बड़ी पहल हुई। पढ़ेगा मेवात-बढ़ेगा मेवात एवं तालीम से तरक्की कार्यक्रम के तहत मेवात विकास अभिकरण के माध्यम से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मढ़ी में संचालित मेवात उत्कृष्टता केंद्र के तहत नीट व आईआईटी/जेईई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नए कोचिंग कक्षा सत्र का शुभारंभ किया गया।
उपायुक्त अखिल पिलानी ने कोचिंग कक्षा सत्र का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों के लिए इसे नई शैक्षिक पहल बताते हुए कहा कि जिला नूंह के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से इस कोचिंग सेंटर की शुरुआत की गई है। इस रेजिडेंशियल कोचिंग कक्षा में कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की नीट व आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करवाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।