सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Allegation of raping friend's wife at gunpoint, FIR registered

Nuh News: दोस्त की पत्नी से हथियार के बल पर दुष्कर्म का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई शुरू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
गदपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सागर नाम के युवक पर अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ हथियार के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखती है। छह फरवरी की दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पति का परिचित सागर घर पहुंचा। पति के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर उसे डराया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर मौके से भाग गया। घटना के बाद महिला सदमे में चली गई। व्यवहार में बदलाव देख सास ने पूछताछ की तो पीड़िता ने पूरी घटना बताई। परिजनों के हौसला देने पर वह थाने पहुंची और शिकायत दी। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article