{"_id":"6a04692a79f039581007ccf0","slug":"challan-issued-to-246-vehicles-for-dangerous-driving-nuh-news-c-24-1-fbd1020-87882-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: खतरनाक ड्राइविंग करने पर 246 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: खतरनाक ड्राइविंग करने पर 246 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने चालकों पर लगाया 12.40 लाख रुपये का जुर्माना
गुरुग्राम। अप्रैल माह में सड़कों पर खतरनाक ड्राइविंग करने पर यातायात पुलिस ने 246 वाहनों के चालान काटे हैं। पुलिस ने इन वाहनों के चालकों पर 12.40 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देशानुसार यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर यह कार्रवाई की गई है।
एक से 30 अप्रैल तक यातायात पुलिस ने सड़क पर लापरवाही व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों की मॉनिटरिंग की। इस दौरान पुलिस टीमों ने खतरनाक ड्राइविंग करने वाले 246 वाहनों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए में चालान काटे। दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना एलिवेटिड हाईवे, एसपीआर रोड सहित अन्य सड़कों पर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की मॉनिटरिंग की गई थी।
-- --
सड़कों व हाईवे पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से दुर्घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए चालान काटे जाते हैं। वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाए जा रहे हैं। -
सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।
Trending Videos