{"_id":"6a0468dbaa4bcc6a2301ceb4","slug":"road-repair-work-in-manesar-affected-due-to-shortage-of-tar-nuh-news-c-24-1-fbd1020-87858-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: तारकोल की कमी से मानेसर में सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: तारकोल की कमी से मानेसर में सड़कों की मरम्मत का कार्य प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेक्टर-1 और सेक्टर-8 की सड़कों की होनी है मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर अब विकास कार्यों पर भी दिखाई देने लगा है। मानेसर में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से सेक्टर-1 और सेक्टर-8 की सड़कों की मरम्मत का काम किया जाना है, लेकिन तारकोल की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने के कारण काम प्रभावित हो रहा है। सड़कों की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों और औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने वाले मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को दिक्कत होती है और हादसे का खतरा भी बना रहता है। एचएसआईआईडीसी ने सड़क मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर ठेकेदार को काम सौंप दिया है, लेकिन जरूरी सामग्री समय पर नहीं मिलने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। खासकर तारकोल की कमी के कारण सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य धीमा पड़ गया है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इन सड़कों पर दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खराब सड़कों से ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द सड़कें ठीक नहीं हुई तो बरसात के मौसम में परेशानी और बढ़ सकती है। सेक्टर आठ व सेक्टर एक में सड़कों की हालत जर्जर व गड्ढ़े हो गए हैं। जर्जर व गड्ढे युक्त सड़कें लोगों के लिए परेशानी बन चुकी हैं।
पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण तारकोल की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने के कारण काम प्रभावित हैं, जैसे ही स्थिति सामान्य होती है। सड़कों को ठीक करने काम शुरू कर दिया जाएगा। - यश्सवी वर्मा, कार्यकारी अभियंता, एचएसआईआईडीसी
Trending Videos