{"_id":"6a033009b8757253e9003244","slug":"strike-of-sanitation-workers-continues-for-12th-day-risk-of-disease-increases-due-to-pile-of-filth-in-the-city-nuh-news-c-25-1-mwt1001-111987-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: गंदगी का ढेर...12वें दिन भी जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: गंदगी का ढेर...12वें दिन भी जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर 12 में जमा गंदगी ढेर
- फोटो : संगीता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगने से फैली बदबू
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने 14 मई तक धरने पर डटे रहने की घोषणा की है, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर लगने से बदबू फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
शहर के जिम्मेदार नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश माहेश्वरी, दिनेश बंसल, पार्षद कविता जैन, महेंद्र कौशिक, पूर्व पालिका अध्यक्ष जय सिंह सैनी, प्रदीप खुराना, कृष्ण सैनी और रामलीला कमेटी अध्यक्ष राजकुमार चुटानी समेत कई लोगों ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था ठप पड़ी है। लोगों ने मांग की कि सफाई कार्य नहीं करने वाले ठेकेदार का टेंडर तुरंत रद्द किया जाए।
चोपड़ा बाजार, लाल कुआं चौक, महावीर मार्ग और सोमनाथ मार्ग सहित कई इलाकों में नाले गंदगी से भरे पड़े हैं। मंदिरों और स्कूलों के बाहर भी कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और यूनियन नेतृत्व निर्देश नहीं देता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं नगर पालिका सचिव राजेश मेहता ने कहा कि बुधवार तक कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos