सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Robber with reward of Rs 10,000 arrested from Punhana, handed over to Rajasthan Police

Nuh News: 10 हजार का इनामी लुटेरा पुन्हाना से गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले की पुन्हाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मन्नान निवासी गांव जैवंत, थाना सदर पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में थाना मौजमाबाद, जिला जयपुर ग्रामीण में लूट का मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। राजस्थान पुलिस की एसओजी टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुन्हाना पुलिस से सहयोग मांगा था। इसके बाद थाना सदर पुन्हाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया गया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed