{"_id":"6a0378523512b3cc6f0f05be","slug":"smuggler-arrested-with-banned-drugs-nuh-news-c-25-1-mwt1001-112002-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: प्रतिबंधित नशीली दवाइयों समेत तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: प्रतिबंधित नशीली दवाइयों समेत तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
34 बोतल ओनेरेक्स कफ सिरप, 6784 नशीली कैप्सूल और 2.28 लाख नकद बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुन्हाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34 बोतल ओनेरेक्स कफ सिरप, 6784 नशीली कैप्सूल और 2 लाख 28 हजार 850 रुपये की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव मानोता निवासी ताहिर के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी दुकान से अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने रेडिंग पार्टी गठित कर गांव मानोता स्थित दुकान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। सरपंच और वार्ड पंच की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुईं। ड्रग्स इंस्पेक्टर गुरुग्राम ने बरामद दवाइयों को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित श्रेणी का बताया। पूछताछ में आरोपी कोई लाइसेंस या बिल पेश नहीं कर सका। आरोपी ने खुलासा किया कि वह ये दवाइयां इरशाद नामक व्यक्ति से खरीदकर बेचता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Trending Videos