{"_id":"6a037862c967c3a5570da193","slug":"wheat-lifting-halted-in-punhana-mandi-farmers-and-commission-agents-upset-due-to-return-of-loaded-vehicles-nuh-news-c-25-1-mwt1001-111991-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: पुन्हाना मंडी में गेहूं उठान ठप, लोड गाड़ियां लौटने से किसान और आढ़ती परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: पुन्हाना मंडी में गेहूं उठान ठप, लोड गाड़ियां लौटने से किसान और आढ़ती परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुन्हाना। मेवात क्षेत्र की बड़ी अनाज मंडी पुन्हाना में गेहूं उठान ठप होने से किसानों और आढ़तियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंडी में सरकारी खरीद के बाद भी गेहूं का समय पर उठान नहीं हो पाने से हजारों क्विंटल अनाज खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। मौसम खराब होने और बारिश की आशंका के बीच किसान और व्यापारी फसल खराब होने की चिंता में हैं।
मंडी के आढ़ती सलीम खान, संजीव कुमार, धर्मवीर, उमेश, ताहिर, आकिल, दीपक और डिंपल समेत अन्य व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वेयरहाउस एजेंसी ने गेहूं की खरीद तो कर ली, लेकिन ठेकेदारों की लापरवाही और मनमानी के कारण माल का उठान नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि एजेंसी की ओर से दर्जनभर से अधिक गेहूं से लदी गाड़ियों को बिना स्पष्ट कारण वापस लौटा दिया गया, जिससे मंडी में अव्यवस्था फैल गई है।आढ़तियों ने बताया कि एक गाड़ी को मंडी तक लाने और वापस ले जाने में करीब 25 से 30 हजार रुपये तक का खर्च आ रहा है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी या प्रचेजर पक्षपात कर रहे हैं और चुनिंदा लोगों की गाड़ियों को खाली कराया जा रहा है, जबकि अन्य गाड़ियों को वापस भेज दिया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -
गेहूं उठान का काम वेयर हाऊस का है। गेंहू को किस कमी के कारण वापिस किया गया है, उसके बारे में पता लगाया जाएगा- श्लेंद्र बंसल, सेक्ट्री मार्किट कमेठी पुन्हाना ।
Trending Videos