सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   District level chess competition will be held on 18th and 19th April

Nuh News: 18 व 19 अप्रैल को होगी जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में 18 और 19 अप्रैल को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 9 से 15 आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें जिले भर से लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन सेक्टर-50 स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला शतरंज संघ के महासचिव एडवोकेट राजपाल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शतरंज न केवल एक खेल है, बल्कि यह मानसिक विकास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत करता है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed