सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Made villagers aware by running door-to-door campaign of drug de-addiction team in Firozpur Namak.

Nuh News: फिरोजपुर नमक में नशा मुक्ति टीम का डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत–सुरक्षित भारत अभियान के तहत गांव फिरोजपुर नमक में नशा मुक्ति टीम ने डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। यह अभियान एसपी डॉ. अर्पित जैन आईपीएस के निर्देशन में और डीएसपी तावडू अभिमन्यु लोहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए “जिंदगी को हां, नशे को ना” का संदेश दिया और युवाओं को पढ़ाई व खेलों की ओर प्रेरित किया। साथ ही, नशा गतिविधियों की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की गई। अभियान के दौरान साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। साइबर ठगी से बचाव के लिए हेल्पलाइन 1930 और आपात स्थिति में डायल 112 की जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने इस पहल का समर्थन करते हुए नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed