सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Youth caught with stolen bike, bike was stolen from Bhiwadi

Nuh News: चोरी की बाइक सहित युवक काबू, भिवाड़ी से चुराई गई थी बाइक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। एवीटी माइनिंग स्टाफ रोजका मेव की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिंगार गांव निवासी खुर्शीद के रूप में हुई है। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एवीटी माइनिंग स्टाफ की टीम गश्त के दौरान सरकारी अस्पताल के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि सिंगार निवासी खुर्शीद चोरी की बाइक लेकर दल्लाबास के कच्चे रास्ते से होते हुए होडल की ओर जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके पर ही काबू कर लिया। पूछताछ और जांच के दौरान सामने आया कि बरामद बाइक राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र से चोरी की गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed