सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Grand event at Brahma Kumari Seva Center on Mahashivratri

Nuh News: महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में भव्य आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंड-बाजे के साथ भगवान शिव की शोभायात्रा और भव्य कलश यात्रा निकाली गई
Trending Videos

पुन्हाना। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पुन्हाना की ओर से महाशिवरात्रि पर्व शहर के पंजाबी बरात घर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन बलराज सिंगला मुख्य अतिथि रहे, जबकि मार्केट कमेटी के उप चेयरमैन संजीव सिंगला, समाजसेवी राजकुमार नैवानिया, अग्रवाल समाज के प्रधान तरुण सिंगला और पार्षद रवि साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन और ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सेवा केंद्र से शहर के मुख्य बाजारों तक बैंड-बाजे के साथ भगवान शिव की शोभायात्रा और भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में महाशिवरात्रि पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान शिव के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में गुरुग्राम से आई बीके सोनम दीदी ने कहा कि परमात्मा शिव ज्योति बिंदु स्वरूप और ज्ञान के सागर हैं। शिवरात्रि अज्ञान के अंधकार को समाप्त कर ज्ञान का प्रकाश फैलाने का पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि कलयुग के अंतिम चरण में भगवान शिव आत्माओं को शांति, शक्ति, ज्ञान, पवित्रता, सुख, दया और सहनशीलता जैसे गुण अपनाने का मार्ग बताते हैं और पापाचार व कदाचार से मुक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। सेवा केंद्र की संचालिका योगिनी दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि निराकार परमपिता शिव मानव आत्माओं को देवतुल्य बनाने का कार्य कर रहे हैं।
सेवा केंद्र की बहनें समाज को सही मार्ग पर चलने और शांति से जीवन जीने की शिक्षा दे रही हैं। साथ ही आध्यात्मिक विषयों के माध्यम से भारत के प्राचीन स्वर्णिम काल की विरासत और अहिंसक समाज के निर्माण का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। नगरपालिका चेयरमैन बलराज सिंगला ने कहा कि समाज के लिए ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं और सभी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में अतिथियों का तिलक कर पुष्प व शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed