{"_id":"6a5e770f492fccf6400ec148","slug":"horrific-accident-on-delhi-mumbai-expressway-three-dead-including-a-woman-nuh-news-c-25-1-mwt1001-113827-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से कार दुर्घटनाग्रस्त
निजी कंपनी की बैठक में शामिल होने के लिए नैनीताल जा रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नूंह जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव बनारसी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। नैनीताल जा रही एक कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन के अचानक ब्रेक लगाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजन की शिकायत पर नगीना थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जयपुर जिले के जमवारामगढ़ तहसील के साऊं मीरा निवासी रामपाल मीणा ने बताया कि उनका छोटा भाई राम किशन मीणा निजी नेटवर्किंग मार्केटिंग कंपनी में काम करता था
और कंपनी की मीटिंग के लिए वह अपने साथियों के साथ नैनीताल, उत्तराखंड जा रहा था। उसके साथ अविनाश मीणा, अनीता शर्मा, उषा देवी, भूरेसिंह व नेहनू राम मीणा कार (आरजे-60-सीएफ-5419) में सवार थे।
विज्ञापन
शिकायत के अनुसार, 19 जुलाई की रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव बनारसी और ढाढ़ोली कला के पास पहुंचते ही आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि राम किशन मीणा, अविनाश मीणा और अनीता शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर नगीना थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को गुरुग्राम रेफर किया गया। नगीना थाना पुलिस के वेद प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।