सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Illegal farmhouse built due to illegal mining in Beri village

Nuh News: बेरी गांव में अवैध खनन से बने अवैध फार्महाउस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपी ने 16 लोगों को भेजा नोटिस, निर्माण कार्य अब भी जारी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। उपमंडल अंतर्गत गांव बेरी निस्फी सोहना गांव में पिछले काफी समय से अवैध फार्महाउस का निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है। यहां 15 से अधिक फार्महाउस की बाउंड्री वॉल बनाई जा चुकी हैं और खास बात यह है कि इनका निर्माण अवैध खनन से निकाले गए पत्थरों से किया गया है। जिला नगर योजनाकार विभाग ने इस पर संज्ञान लेते हुए 9 जनवरी को 16 लोगों को नोटिस जारी किया, लेकिन नोटिस के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के बड़े भू-माफिया और बिहार कुछ पूर्व सरकारी अधिकारियों ने यहां जमीन खरीदी थी, और अब नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। नोटिस में हरियाणा विकास एवं शहरी क्षेत्र विनियमन अधिनियम के उल्लंघन का जिक्र है, जिसमें बिना लाइसेंस के फार्महाउस कॉलोनी विकसित करने का आरोप लगाया गया है। आरोपितों में संगीता चौधरी, शशिबाला सिंह, ईशान शेखर, अकांक्षा सिंह, महेंद्र प्रसाद सिंह, प्रेम नाथ सिंह, उषा सिंह, अविनाश चंद पटेल, संतोष गुप्ता, आशियाना प्लांटेशन प्राइवेट लिमिटेड, वंदना गुप्ता, रानी मेहरा, रेखा मित्तल, अमीना और जमशेद शामिल हैं। नोटिस में उन्हें 18 जनवरी तक जवाब देने और दस्तावेज जैसे साइट प्लान, रजिस्ट्रेशन डीड, खसरा गिरदावरी, नकल जमाबंदी, अक्स सजरा और विभागीय अनुमति की कॉपी लाने को कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने कहा कि मामला जनवरी में संज्ञान में आया था और नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ लोगों ने जवाब दिए हैं, जिनका अध्ययन चल रहा है, और जल्द कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed