फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   One arrested for cattle smuggling; three cattle rescued.

Nuh News: पशु तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार, तीन गोवंश मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
नूंह। फिरोजपुर झिरका सदर पुलिस ने गश्त एवं अपराध रोकथाम अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन गोवंश तथा एक पिकअप वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई की रात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र अपनी टीम के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव रिगड़ के पास चैनल नंबर 69 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में गोवंश को वध के उद्देश्य से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी शुरू कर दी। करीब 15 से 20 मिनट बाद राजस्थान की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। वाहन चालक ने अपनी पहचान रघुबीर निवासी दौसा राजस्थान के रूप में बताई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें तीन गोवंश बरामद हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed