सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Preparations intensified for CM Saini's arrival in Tawadu on 15th

Nuh News: तावडू में 15 को सीएम सैनी के आगमन के लिए तैयारियां तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक तेजपाल तंवर के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। शहर में 15 फरवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष दौरा प्रस्तावित है। यह पहली बार है जब तावडू में मुख्यमंत्री स्तर का कोई विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, जिसको लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह तंवर के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने तावडू अनाज मंडी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल (टीन शेड) का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर अखिल पिलानी, तावडू एसडीएम जितेंद्र गर्ग, तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान सहित उपमंडल स्तर के अधिकारी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उन्होंने पार्किंग, वीआईपी व्यवस्था सुरक्षा और अन्य सभी आवश्यक तैयारियों पर विशेष जोर दिया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण रूप से की जाएंगी और कोई कमी नहीं रहेगी। पूरे पंडाल को भगवा रंग में सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण से पहले विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक ली, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके बाद विधायक ने तावडू मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में क्षेत्र के सरपंच प्रतिनिधियों, नगर पालिका पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सभी से सुझाव लिए गए और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग मांगा गया।
प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से तावडू में बाईपास का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग 919 का चौड़ीकरण, गरीब परिवारों के लिए सामूहिक विवाह वाटिका का निर्माण, तावडू-नूंह रोड पर स्थित पेपर मिल से होने वाले प्रदूषण की समस्या व मांग रखी गई। विधायक ने इन सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि नगर पालिका में बजट की कमी के कारण कुछ कार्य प्रभावित हुए हैं, लेकिन इसका समाधान जल्द होगा। सरपंचों को भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्राम पंचायतों के लिए बजट उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
प्रेस वार्ता में विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में विकास की गति ने नई रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने इसे प्रदेश का सौभाग्य बताया। विधायक ने दावा किया कि क्षेत्र से प्राप्त सभी मांग पत्रों और सुझावों को वे मजबूती से मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यक्रम के दौरान तावडू को एक बड़ी सौगात मिलेगी और स्थानीय मांगों पर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा। इस दौरान तावडू मार्केट कमेटी चैयरमेन मुकेश यादव, मंडी एसोसिएशन प्रधान संजय गोयल, पूर्व ब्लॉक समिति अध्यक्ष नरेश यादव, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन प्रेम सिंह, तावडू भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रधान, सरपंच प्रतिनिधि वीर सिंह,अब्दुल जब्बार,समीम व साबिर सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed