फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Smuggling attempt foiled; pickup truck seized along with three cattle; one person arrested.

Nuh News: तस्करी की कोशिश नाकाम, तीन गोवंश सहित पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। जिला पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से एक पिकअप वाहन को पकड़कर उसमें ले जाए जा रहे तीन गोवंश को बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार थाना सदर फिरोजपुर झिरका की टीम दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव रीगड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन (आरजे-29-जीबी-1809) में तीन गोवंश भरकर उन्हें हरियाणा से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


करीब 15-20 मिनट बाद राजस्थान की ओर से आ रही संदिग्ध पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली गई। वाहन की जांच में तिरपाल के नीचे तीन गोवंश मिले। पुलिस ने मौके पर ही गोवंश को सुरक्षित कब्जे में लेकर पिकअप वाहन को जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रघुवीर निवासी चांदा होटल कॉलोनी, थाना कोतवाली दौसा (राजस्थान) के रूप में बताई। आरोपी ने बताया कि वह मोबाइल नंबर पर मिले निर्देशों के अनुसार गोवंश को राजस्थान ले जा रहा था। फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर झिरका में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed