{"_id":"6a5a7c67df8f5a43ad052d18","slug":"social-organizations-protest-against-the-delay-in-upgrading-the-hospital-to-200-beds-nuh-news-c-25-1-mwt1010-113699-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: अस्पताल को 200 बेड में अपग्रेड करने में देरी पर सामाजिक संगठनों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: अस्पताल को 200 बेड में अपग्रेड करने में देरी पर सामाजिक संगठनों का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। अल आफिया जिला अस्पताल, मांडीखेड़ा को 100 से बढ़ाकर 200 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाने में हो रही देरी पर मेवात आरटीआई मंच और मौजी फाउंडेशन घागस ने नाराजगी जताई है। संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री की घोषणा को शीघ्र लागू कराने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने 9 मार्च 2024 को नूंह दौरे के दौरान अस्पताल को 200 बेड में अपग्रेड करने की घोषणा की थी। करीब 28 महीने बीत जाने के बावजूद नए भवन के लिए भूमि का अंतिम चयन नहीं हो सका है, जिससे परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।
मंच के संरक्षक डॉ. समीर जंग और अध्यक्ष सुबोध कुमार जैन ने कहा कि अस्पताल का निर्माण दो चरणों में करने की प्रस्तावित योजना से सरकारी धन, समय और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी होगी। उनका कहना है कि पहले 100 बेड और बाद में दूसरे 100 बेड का निर्माण करने के बजाय एक ही चरण में 200 बेड का आधुनिक अस्पताल बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतिनिधियों ने मांग की कि जर्जर पुराने भवन को हटाकर उसी स्थान पर नया अस्पताल बनाया जाए। उनका कहना है कि लोक निर्माण विभाग भी एकमुश्त निर्माण के पक्ष में है। उन्होंने सिविल सर्जन से भूमि चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच वकीला बानो, हाजी फजर मोहम्मद, नसीम सरपंच सहित कई सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद