फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Talented students from Mewat make history; 30 students deliver outstanding performance in NEET.

Nuh News: मेवात के होनहारों ने रचा इतिहास, नीट में 30 छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
648 अंकों के साथ अनस बने जिला टॉपर, विद्यार्थियों की सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल
विज्ञापन


शेर सिंह डागर
नूंह। कभी शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन की पहचान रखने वाला मेवात अब देश को डॉक्टर देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीट यूजी-2026 के परिणामों में जिले के 30 विद्यार्थियों ने 550 से 648 अंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेवात की प्रतिभा अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रही है। इन विद्यार्थियों की सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और अधिकांश होनहारों के देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिनमें एम्स भी शामिल हैं, में प्रवेश की उम्मीद बढ़ गई है।
इस वर्ष पढ़ेनी के अनस ने 648 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। बीबीपुर के मोहम्मद तलहा (644 अंक) दूसरे तथा खोड़ बसई की मनीषा (640 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा कई विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक प्राप्त कर मेवात की नई शैक्षणिक तस्वीर पेश की है।
विज्ञापन

शिक्षाविद सरफराज फिरोजपुर झिरका का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में मेवात के विद्यार्थियों में मेडिकल शिक्षा के प्रति बढ़ते रुझान, बेहतर मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का परिणाम अब सामने आने लगा है। यदि यही सिलसिला जारी रहा तो आने वाले वर्षों में मेवात देश के प्रमुख मेडिकल प्रतिभा वाले जिलों में शामिल हो सकता है। करीब 30 बच्चों का आना एक बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेवात के टॉप- होनहार
विद्यार्थी गांव अंक
अनस पढ़ेनी 648
मोहम्मद तलाह बीबीपुर 644

मनीषा खोड़ बसई 640

कैफ रफीक शेरपुर 632

हसीन रसूलपुर 620

मोहम्मद फिरोज खान जयसिंहपुर 619

सोयब सिमधारा 618

मोहम्मद सैड ढोंडकलां 617

वसीम अकरम पिनगवां 605

असीम कोटा खुर्द 600

मोहम्मद रिहान भाकरोजी 597
अफरीदी इमरान सिहावली 595

कैफ अरशद जेहटाना 593

फैजान खान कैथवाड़ा 590

रियाज खान घोसिंघा 585

मुस्कान उटावड 585

गुलफ्शा नल्हड़ 578

मोइन खान ढाना पिनगवां 579

तसलीम इंदपुर 577

यासिर हमीद खेड़ला कलां (झिरका) 576

हकीम बिशंबरा 564

अराफात शहजाद अलावलपुर 563

संध्या मालब 435

जय मनोचा नूंह 591

यासिर हमीद खेड़ला कलां 576

इसके अलावा कई छात्र और हैं जिन्होंने 550 अंक तक हासिल किए हैं।



सभी छात्रों को बधाई। मेवात अब तेजी के साथ शिक्षा की तरफ बढ़ रहा है। जो बच्चे किसी कारणवश अच्छे अंक हासिल नहीं कर पाए हैं, निराश न हों और वह अभी से तैयारी में जुट जाएं और अगले वर्ष वे भी डॉक्टर बनने से पहले होने वाली नीट परीक्षा को बेहतर अंकों से पास कर अपने माता-पिता इलाके का नाम रोशन करते हुए देश के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
- अखिल पिलानी, डीसी, नूंह



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed