{"_id":"6a5e78409cc627c2f9066b16","slug":"two-accused-arrested-in-murder-case-intensive-interrogation-to-follow-upon-remand-nuh-news-c-25-1-mwt1001-113824-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर होगी गहन पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर होगी गहन पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। थाना सदर फिरोजपुर झिरका पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनसे वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने के लिए रिमांड की मांग करेगी।
पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को थाना सदर फिरोजपुर झिरका में मामला दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव दौरक्खी निवासी तारिफ उर्फ टुल्ला तथा अमजद को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ की जा चुकी है। उन्हें न्यायालय में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान वारदात के कारणों, अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका, घटना में प्रयुक्त साधनों तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।