फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Uproar at the Tehsil office over a land dispute; a woman chased a vehicle bearing an 'MLA' label.

Nuh News: जमीन के विवाद को लेकर तहसील में हंगामा, विधायक लिखी गाड़ी को महिला ने दौड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। शहर थाना क्षेत्र स्थित तहसील परिसर में सोमवार दोपहर जमीन के विवाद को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान तहसील परिसर और आसपास हलचल मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विधायक लिखी एक गाड़ी को एक महिला द्वारा तेज गति से चलाए जाने की चर्चा भी पूरे घटनाक्रम के दौरान रही। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले गाड़ी को तहसील परिसर के सामने सड़क पर खड़ा किया और बाद में उसे तेज रफ्तार से थाना परिसर की ओर ले गई। हालांकि इस संबंध में पुलिस द्वारा अभी जांच की जा रही है।
मामला रिटायर्ड तहसीलदार कमल सिंह और रिटायर्ड हेडमास्टर छतर सिंह के बीच लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। रिटायर्ड हेडमास्टर छतर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने वर्ष 2026 में गांव झामूवास स्थित तीन प्लॉटों का सौदा किया था। उनके अनुसार, प्रारंभ में 15 दिनों के भीतर रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में रिकॉर्ड ऑनलाइन होने का हवाला देकर रजिस्ट्री टाल दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उन्हें दूसरी जगह स्थित जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कहा गया और विभिन्न स्तरों पर समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

छतर सिंह ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि सोमवार को वह अपनी पत्नी और परिजनों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे थे, जहां रजिस्ट्री संबंधी प्रक्रिया के दौरान उनकी मुलाकात दूसरे पक्ष से हुई। शिकायत के अनुसार, इस दौरान कहासुनी हुई, गाली-गलौज की गई तथा धमकियां दी गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष द्वारा अन्य लोगों को बुलाने की बात कही गई, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका है।शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर अभी तक दूसरे पक्ष की ओर से किसी शिकायत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी और न ही उनका विस्तृत पक्ष सामने आया था। इस मामले में तावडू शहर थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मामला सामने आया है तथा एक पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में तेज गति से गाड़ी चलाए जाने की बात फिलहाल शिकायत में सामने नहीं आई है। तहसील परिसर के बाहर वाहन किस प्रकार खड़ा किया गया था, यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं, तथा किसी को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed