सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM should demand an answer from the US over the killing of Indians: Kejriwal

भारतीयों की हत्या पर अमेरिका से जवाब मांगें पीएम: केजरीवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने ट्रंप-मोदी मुलाकात को लेकर उठाए सवाल

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमेरिका में तीन भारतीयों की मौत के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीयों की हत्या का मुद्दा नहीं उठाया और केवल अमेरिकी राष्ट्रपति की तारीफ करते रहे।

केजरीवाल ने कहा कि यदि भारत का नेतृत्व मजबूत होता तो अमेरिका के सामने इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराता और बिना शर्त माफी की मांग की जाती। केजरीवाल ने दावा किया कि जब पत्रकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति से भारतीयों की मौत पर सवाल पूछा तो उन्होंने अफसोस नहीं जताया। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री की ओर से कोई कड़ा संदेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप संयोजक ने कहा कि भारत को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश और नागरिकों के हितों के लिए मजबूती से आवाज उठाए। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed