{"_id":"69e44e63bc2b89e8530f9cc2","slug":"police-arrest-two-criminals-from-gangster-vikas-lagarpuria-s-gang-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा श्याम विहार, गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गैंग के दो बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा श्याम विहार, गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गैंग के दो बदमाश दबोचे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 19 Apr 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
सार
गोलीबारी के दौरान गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गैंग के एक सदस्य रॉकी के पैर में गोली लगी है। दूसरे बदमाश की पहचान सुमित के रूप में हुई है।
Delhi Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के छावला के श्याम विहार इलाके में एक मकान पर गोलीबारी करने आए दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोलीबारी के दौरान गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गैंग के एक सदस्य रॉकी के पैर में गोली लगी है। दूसरे बदमाश की पहचान सुमित के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
Trending Videos
जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के मुताबिक जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा को सूचना मिली थी कि दो बदमाश श्याम विहार इलाके में वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दी। बाइक से आए बदमाशों को रोकने पर उन्होंने पुलिस टीम पर तीन राउंड गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक गोली हवलदार मनीष के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। अपने बचाव में पुलिस ने भी बदमाशों पर गोली चलाई, जिसमें एक गोली रॉकी के पैर में लगी। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया है और दूसरे बदमाश से पूछताछ कर रही है।

कमेंट
कमेंट X