{"_id":"69ca942f68164b5d1c0bc410","slug":"preparations-to-provide-up-to-25000-png-connections-every-month-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130127-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में हर महीने 25 हजार तक पीएनजी कनेक्शन देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में हर महीने 25 हजार तक पीएनजी कनेक्शन देने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी 14 लाख कनेक्शन, 4 लाख और देने का लक्ष्य, अधिकारियों को मिशन मोड में काम के निर्देश
सिलेंडर से छुटकारा दिलाने पर जोर, कॉलोनियों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में पाइप्ड नेचुरल गैस को तेजी से बढ़ाने की तैयारी है। सरकार हर महीने 25 हजार तक नए कनेक्शन देने की योजना पर काम कर रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सुरक्षित और आसान गैस सुविधा पहुंच सके। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को इस विषय पर विशेष बैठक की, जिसमें आईजीएल, शहरी विकास विभाग, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के बाद मंत्री ने बताया कि फिलहाल हर महीने करीब 10 हजार पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जिसे बढ़ाकर 25 हजार प्रति माह तक किया जाएगा। इसके लिए एक विस्तृत रणनीति तैयार की गई है। दिल्ली में करीब 18 लाख पीएनजी कनेक्शन देने की क्षमता है, लेकिन अभी तक लगभग 14 लाख कनेक्शन ही दिए जा सके हैं। बाकी बचे 4 लाख कनेक्शन जल्द से जल्द देने के लिए अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
आसान होगा कनेक्शन लेना : मंत्री ने कहा पीएनजी कनेक्शन देने की प्रक्रिया आसान, पारदर्शी और लोगों के लिए सुविधाजनक होनी चाहिए। इसके साथ ही डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लोगों को पीएनजी अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभी भी कई इलाकों में लोग गैस सिलेंडर पर निर्भर हैं, जबकि पीएनजी ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक है। इसमें सिलेंडर बुकिंग या खत्म होने की चिंता नहीं रहती और गैस की सप्लाई लगातार मिलती है। इसलिए जिन इलाकों में अभी पीएनजी नहीं आई है, वहां तेजी से पाइपलाइन नेटवर्क बढ़ाया जाए। खासतौर पर अनधिकृत कॉलोनियों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके फायदे बताए जाएंगे।
सरकारी योजनाएं पीएनजी से चलेंगी : बैठक में यह भी तय हुआ कि सरकारी योजनाओं में पीएनजी के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी जाएगी। अटल कैंटीन, नाइट शेल्टर, मिड-डे मील किचन और एमसीडी की रसोइयों में धीरे-धीरे सिलेंडर की जगह पीएनजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट, गुरुद्वारों और मंदिरों में भी पीएनजी को बढ़ावा देने की योजना है।
Trending Videos