{"_id":"69c12b815321a4e6a20c8386","slug":"programs-across-the-district-on-martyrs-day-emotional-tributes-paid-to-the-heroes-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-122718-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शहीद दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम, वीरों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शहीद दिवस पर जिलेभर में कार्यक्रम, वीरों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की। शुरुआत शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर की गई। इस मौके पर नेत्रपाल अधाना ने कहा कि 23 मार्च भारतीय इतिहास में बहादुरी और बलिदान का प्रतीक है। वर्ष 1931 में इसी दिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूमा था। उनके बलिदान ने देशवासियों में आजादी की अलख जगाई और युवाओं के भीतर देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अमर शहीदों ने देश में समानता, भाईचारे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया, उसी तरह आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इन मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं। अधाना ने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में लोकतंत्र खतरे में है और सत्ताधारी दल जनविरोधी नीतियां अपना रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर आम जनता की आवाज बनें और सरकार की नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करें। कार्यक्रम में बृजभूषण, असगर खान, संतराम मेघवाल, शुगर सिंह, रमेश खटना, वेदप्रकाश, भूपेंद्र नौहवार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शहादत दिवस पर साम्राज्यवाद विरोधी दिवस मनाया
पलवल।
संयुक्त किसान मोर्चा, सीटू, सर्व कर्मचारी संघ और रिटायर्ड कर्मचारी संघ पलवल के संयुक्त तत्वावधान में जाट धर्मशाला में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन सीटू नेता रमेश सौरोत ने किया। मुख्य वक्ता शिक्षाविद डॉ. रघुवीर सिंह ने कहा कि देश की आजादी हजारों युवाओं के बलिदान से मिली है, जिनमें भगत सिंह का नाम सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह केवल आजादी ही नहीं, बल्कि शोषणमुक्त समाज की स्थापना चाहते थे, जहां जातिवाद, छुआछूत, धार्मिक और लैंगिक भेदभाव का अंत हो और सभी को समान अधिकार मिलें। इस अवसर पर धर्मचंद घुधेरा, हरेंद्र देशवाल, परविंद्र गुलिया, मास्टर हरीशचंद वर्मा, मास्टर देवीराम और महावीर मलिक ने भी अपने विचार रखे और युवाओं से भगत सिंह के विचारों पर चलने का आह्वान किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
हथीन।
लोक निर्माण विश्राम गृह में शहीदाने सभा ने शहीदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान जवाहर सिंह रावत ने की। इस अवसर पर अमर शहीदों सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के त्याग, बलिदान एवं देश के प्रति अथक सेवाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर उदय सिंह, प्रभुदयाल आर्य, सुभाष चंद, समेत कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos