फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Relief material collection drive at JNU to help Assam flood victims

Delhi NCR News: असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेएनयू में राहत सामग्री संग्रह अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। असम बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नॉर्थ-ईस्ट फोरम और छात्र संघ ने राहत सामग्री अभियान शुरू किया है। छात्र संगठनों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए विश्वविद्यालय समुदाय से आवश्यक सामग्री दान की अपील की है। इसके लिए हॉस्टल गार्ड रूम और स्कूल गार्ड रूम को चिन्हित किया गया है। अभियान के तहत गमबूट, मास्क, दस्ताने, मोजे, सैनिटाइजर, साबुन, सफाई सामग्री, बाल्टी, मग, रस्सियां, बैटरी सहित टॉर्च, मच्छरदानी, ओआरएस, सैनिटरी नैपकिन, डिटर्जेंट, चादरें और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं एकत्रित की जाएंगी। इसके अलावा दवाइयां, डेटॉल, एंटीसेप्टिक क्रीम, पट्टियां और आयोडीन सॉल्यूशन जैसी चिकित्सा सामग्री की भी लोग दान कर सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed