फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revenge for molestation after 22 years Murdered by running over with a car

22 साल बाद लिया छेड़छाड़ का बदला: कार से कुचलकर हत्या की, इससे पहले गोली भी चलवाई थी, तब बच गया था युवक

Wed, 12 Aug 2026 11:14 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Wed, 12 Aug 2026 11:14 PM IST
सार

22 साल पुरानी छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए दीपक डबास को स्कॉर्पियो से कुचलकर मार डाला गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी जगपाल डबास सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Revenge for molestation after 22 years Murdered by running over with a car
22 साल बाद लिया बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी जिले के कंझावला में 22 साल पहले हुई छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए एक युवक को स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया था। घटना को सड़क हादसे का रंग देने का प्रयास किया गया, लेकिन जांच में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने दीपक डबास की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी जगपाल डबास (46) व उसके तीन सहयोगी सागर, टिल्ली और साहिल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 16 जुलाई शाम के समय चांदपुर, कंझावला इलाके में सड़क हादसे में स्कूटी सवार दीपक डबास की मौत हो गई। दीपक माजरा डबास गांव के रहने वाले थे और पेशे से किसान थे। पुलिस ने सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर स्कॉर्पियो कार को जब्त किया था। परिजनों ने हत्या की साजिश जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सबसे पहले कार सवार सागर को हिरासत में लिया। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह किया। सख्ती करने पर उसने हकीकत बयां कर दी। बताया कि माजरा डबास निवासी जगपाल ने जानबूझकर दीपक को गाड़ी से कुचलवाया था।

विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि करीब 22 साल पहले जगपाल की बहन के साथ दीपक ने छेड़छाड़ की थी, जिसका बदला जगपाल ने अब लिया। इससे पहले जगपाल ने दीपक पर गोली भी चलवाई थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया था। जांच में सामने आया कि जगपाल ने अपने दोस्त टिल्ली की स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया और भतीजे साहिल ने साजिश में मदद की। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed