{"_id":"6a7cbee6423d00c4e60f3ce4","slug":"raid-on-grocery-store-8-bottles-of-cough-syrup-seized-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114530-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: परचून की दुकान पर छापेमारी, कफ सिरप की 8 शीशियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: परचून की दुकान पर छापेमारी, कफ सिरप की 8 शीशियां बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। गोकलपुर गांव में बुधवार को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर एक परचून की दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने दुकान की करीब तीन से चार घंटे तक गहनता से तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को दुकान से कफ सिरप की आठ शीशियां बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रेवाडी की टीम को गोकलपुर गांव में एक परचून की दुकान पर नशीली दवाओं की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम बुधवार को गांव में दुकान पर पहुंची। टीम में करीब दर्जनभर जवान शामिल थे। पुलिसकर्मियों ने दुकान और आसपास के सामान की करीब तीन से चार घंटे तक तलाशी ली। तलाशी के दौरान कफ सिरप की आठ शीशियां बरामद होने पर टीम ने दुकानदार तारिफ पुत्र यूनुस निवासी गोकलपुर को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बरामद कफ सिरप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी रत्तीभान ने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद कफ सिरप कहां से लाया गया था और इसे कहां-कहां सप्लाई किया जाना था।