फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajya Sabha MP Kartikeya will be the chief guest at the district-level Independence Day celebration.

Delhi NCR News: जिला स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य सभा सांसद कार्तिकेय होंगे राज्यसभा मुख्यतिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
- उप मंडल पुनहाना में विधायक इलियास मोहम्मद करेंगे ध्वजारोहण।
विज्ञापन

- उपमंडल फिरोजपुर-झिरका में हैफेड के अध्यक्ष सुभाष बंसल करेंगे ध्वजारोहण।
- उपमंडल तावड़ू में जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद होंगे मुख्यतिथि
- पुलिस लाइन में आज होगी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं। वीरवार 13 अगस्त को सुबह 9 बजे फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल होगी। उपायुक्त अखिल पिलानी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वह सभी तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश देंगे। नगराधीश अप्रितम सिंह ने बताया कि मार्च पास्ट में पुलिस, महिला पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियां शामिल होंगी। स्कूली छात्र-छात्राएं भी परेड में भाग लेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 8 विद्यालयों की टीमें प्रस्तुति देंगी। पीटी, डंबल व लेजियम शो में लगभग 1400 विद्यार्थी शामिल होंगे। 15 अगस्त को जिला स्तर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय ध्वजारोहण करेंगे। उपमंडल फिरोजपुर-झिरका में सुभाष बंसल ध्वजारोहण करेंगे। तावड़ू में जान मोहम्मद और पुन्हाना में इलियास मोहम्मद सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed