फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young woman missing lakh in cash also missing from home.

Delhi NCR News: युवती लापता, घर से 10 लाख की एफडी और डेढ़ लाख नकदी भी गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नूंह।
विज्ञापन

शहर थाना क्षेत्र में 31 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने वार्ड नंबर-8 निवासी एक शादीशुदा व्यक्ति पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही घर से करीब 10 लाख रुपये की दो एफडी, डेढ़ लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण गायब होने की शिकायत पुलिस को दी है।

पिता के मुताबिक उनकी बेटी 9 अगस्त की शाम करीब सात बजे घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वार्ड नंबर-8 निवासी शाहिर, जो शादीशुदा है और आठ बच्चों का पिता बताया गया है, युवती को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामले की जांच जारी है और युवती को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed