सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road Rage: Neighbor attacks couple with a knife over a dispute regarding bike parking; wife dies

Road Rage: बाइक खड़ी करने के विवाद में दंपती पर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला, पत्नी की मौत; पति की हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
सार

हमले में घायल आरती और विक्की को पास के डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया।

Road Rage: Neighbor attacks couple with a knife over a dispute regarding bike parking; wife dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिंदापुर इलाके में पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसी और उसके नाबालिग बेटे ने दंपती पर हमला कर दिया। हमले में घायल आरती और विक्की को पास के डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। विक्की को गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।



द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि बिंदापुर थाना पुलिस को बिंदापुर के सेक्टर तीन जेजे कॉलोनी में दंपती को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल दंपती आरती और विक्की को पीसीआर कर्मी दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर आरती की मौत और विक्की को रेफर करने का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की बयान देने की हालत में नहीं था। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि विक्की और आरती का अपने पड़ोसी से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के दौरान पिता-पुत्र ने दंपती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस आरोपी के नाबालिग बेटे को तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed