फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sacred soil from Sant Ravidas's birthplace reaches Delhi; urn installed in Karol Bagh

Delhi NCR News: संत रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी दिल्ली पहुंची, करोलबाग में कलश स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी का कलश शुक्रवार को दिल्ली पहुंचा। इस कलश का नोएडा-दिल्ली सीमा पर दिल्ली सरकार के मंत्री रविंद्र इंद्रराज सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम सहित कई नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद इसे करोलबाग स्थित संत रविदास विश्रामधाम में पहुंचाया गया।
विश्रामधाम परिसर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कलश स्थापित किया। इस अवसर पर संत अजय भाई ने भजनांजलि अर्पित की और सांसद मनोज तिवारी ने संत रविदास की चौपाई सुनाई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि वाराणसी से लाई गई मिट्टी को दिल्ली के कोने-कोने तक पहुंचाने में दिल्ली सरकार भी सहयोग करेगी।
विज्ञापन

हर्ष मल्होत्रा ने जानकारी दी कि संत रविदास जयंती के सात माह के आयोजन के तहत दिल्ली में करीब तीन हजार स्थानों पर दीपोत्सव और पुष्पांजलि कार्यक्रम हुए हैं। अब यह मिट्टी दिल्ली के सभी जिलों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्यंत गौतम और लाल सिंह आर्या ने संत रविदास के संदेश को सामाजिक समरसता और समानता से जोड़ा। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। सांसद बांसुरी स्वराज ने इसे केवल आध्यात्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समरसता का संदेश बताया। भाजपा के अनुसार, यह अभियान फरवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में संत रविदास के जीवन और संदेश से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed