सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Second wife murdered with hammer blow in Delhi; husband arrested

Delhi: पहली पत्नी और चार बच्चों का राज खुला तो बढ़ा विवाद, पति ने दूसरी पत्नी की हथौड़ा मार-मारकर ले ली जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 11 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सार

 करीब एक सप्ताह पूर्व दाउद अपने चार बच्चों दो बेटे व दो बेटी को घर ले आया था। उसका बड़ा बेटा 18 वर्ष का है। बच्चों के घर आने पर राजदा को पति की पहली शादी का पता चला। दाउद की पहली पत्नी अभी गोवा में है। दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। रिजवान ने कहा कि उसे भी नहीं पता था कि दाउद पहले से शादीशुदा है। जब उसे पता चला तो वह दाउद से बातचीत करने के लिए उसके घर पहुंचा। इस बात पर बहस भी हुई। 

Second wife murdered with hammer blow in Delhi; husband arrested
मृतक राजदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक शख्स ने पत्नी पर हथौड़े से वारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त राजदा (35) के रूप में हुई है। इसी साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे के दिन राजदा की दाउद इशाक (36) से शादी हुई थी। दाउद पहले से शादीशुदा था, यह बात उसने अपनी दूसरी पत्नी राजदा से छिपाई थी। कुछ दिनों पहले जब राजदा इस बारे में पता चला तो उसकी पति से बहस होने लगी। एक सप्ताह पहले दाउद अपने चार बच्चों को घर ले आया था। इस बात से राजदा काफी खफा थी। कहासुनी के दौरान आरोपी दाउद ने गुरुवार को राजदा की हत्या कर भाग गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने वारदात के दौरान पहने हुए कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस ने हत्या का केस कर छानबीन शुरू की है।

जीजा ने करवाई थी राजद की दाउद से शादी
उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि राजदा अपने परिवार के साथ सीलमपुर के गौतमपुरी इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पति दाउद, सास और अन्य सदस्य हैं। दाउद की मां घर से कुछ दूर अलग मकान में रहती हैं। राजदा के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसका मायका सीलमपुर इलाके का ही है। राजदा की शादी उसके जीजा रिजवान ने दाउद से करवाई थी। शादी के समय बताया गया था कि दाउद भी अविवाहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले अपने चार बच्चों को लाया था घर
सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस बीच करीब एक सप्ताह पूर्व दाउद अपने चार बच्चों दो बेटे व दो बेटी को घर ले आया था। उसका बड़ा बेटा 18 वर्ष का है। बच्चों के घर आने पर राजदा को पति की पहली शादी का पता चला। दाउद की पहली पत्नी अभी गोवा में है। दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। रिजवान ने कहा कि उसे भी नहीं पता था कि दाउद पहले से शादीशुदा है। जब उसे पता चला तो वह दाउद से बातचीत करने के लिए उसके घर पहुंचा। इस बात पर बहस भी हुई। राजदा और दाउद के बीच भी झगड़े होने लगे। आरोप है कि बुधवार को दाउद जानबूझकर अपने बच्चों को उनकी दादी के घर छोड़ आया।

विज्ञापन

फर्श पर पड़ी थी राजदा की लाश
इस बीच गुरुवार तड़के आरोपी ने कहासुनी के दौरान पत्नी राजदा की सिर पर हथौड़े से वारकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी फरार हो गया। गुरुवार सुबह दाउद की बहन ने रिजवान को कॉल कर बताया कि उसके भाई ने राजदा की हत्या कर दी है। परिजन भागे-भागे राजदा के घर पहुंचे तो फर्श पर उसकी लाश पड़ी थी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद राजदा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीलमपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed