{"_id":"6a772598691d3b1373079bbe","slug":"seven-african-nationals-were-living-illegally-in-east-delhi-deportation-process-initiated-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-149665-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे सात अफ्रीकी नागरिक, डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पूर्वी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे सात अफ्रीकी नागरिक, डिपोर्ट की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पूर्वी जिला के स्पेशल स्टाफ और एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने आरोपियों को दबोचा, इनमें पांच नाइजीरिया और दो घाना के नागरिक
-एफआरआरओ ने सभी को वापस इनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू की, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी जिला पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात अफ्रीकी नागरिकों को दबोचा है। इनमें पांच नाइजीरिया और दो घाना के नागरिक शामिल हैं। पांडव नगर एरिया में अलग-अलग जगह की गई कार्रवाई के दौरान स्पेशल स्टाफ और एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने सभी आरोपियों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में पकड़ा है। पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम ने 4 अगस्त को चार विदेशी नागरिकों को पकड़ा। इनमें नाइजीरियाई नागरिक 54 वर्षीय ओसिता एनकेमेन और 38 वर्षीय नगोटा सिंथिया तथा घाना के 25 वर्षीय जेम्स और 27 वर्षीय लिवी ओटुगाना शामिल हैं। जांच के दौरान नगोटा पहले से बेंगलुरु में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में शामिल मिला।
वहीं, एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड ने पांडव नगर के समसपुर गांव से तीन नाइजीरियाई नागरिकों 32 वर्षीय केलेची कॉर्नेलियस, 36 वर्षीय ओकेचुक्वु सोलोमन और 43 वर्षीय चुकवुडी एलिसन को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, केलेची कॉर्नेलियस और ओकेचुक्वु सोलोमन के नाम ओवरस्टे करने वाले विदेशी नागरिकों की संबंधित सूची में भी दर्ज हैं। सभी सातों विदेशी नागरिकों की पहचान और इमिग्रेशन स्टेटस की जांच के बाद इनको एफआरआरओ में पेश किया गया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी के खिलाफ डिपोर्ट की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है। सभी वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रहे थे।