{"_id":"69f3599219c250510104547f","slug":"shaheed-bhagat-singh-colleges-student-union-will-not-be-able-to-organise-fests-ban-imposed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134438-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शहीद भगत सिंह कॉलेज में छात्र संघ नहीं करा सकेंगे फेस्ट, लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शहीद भगत सिंह कॉलेज में छात्र संघ नहीं करा सकेंगे फेस्ट, लगी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन
-कॉलेज प्रशासन ने छात्र संघ के फेस्ट आयोजन पर रोक लगाई
-विभिन्न कॉलेजों में अप्रैल की शुरूआत में फेस्ट के दौरान झड़प होने पर लिया गया फैसला
-कॉलेज की सांस्कृतिक और फंक्शंस कमेटी को फेस्ट कराने की सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज ने छात्र संघ (स्टूडेंट यूनियन) पर कॉलेज के कार्यक्रमों और फेस्ट के आयोजन और संचालन पर रोक लगा दी है। इस तरह से कॉलेज छात्र संघ यूनियन कार्यक्रम या फेस्ट आयोजित नहीं करा सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने यह फैसला अप्रैल 2026 की शुरुआत में विभिन्न कॉलेजों में हुए फेस्ट के दौरान झड़पों और अव्यवस्थाओं के बाद लिया है। कॉलेज प्रशासन का इस फैसले के पीछे तर्क है कि यह कदम परिसर में अनुशासन, बेहतर समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
शहीद भगत सिंह कॉलेज प्राचार्य अरुण कुमार अत्री की ओर से इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा कि अब सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम, वार्षिक उत्सव (फेस्ट) और फेशर्स पार्टी जैसे आयोजन केवल कॉलेज की सांस्कृतिक समिति और फंक्शंस कमेटी द्वारा ही आयोजित होंगे। इन समितियों में शिक्षक और छात्र दोनों शामिल होंगे, ताकि कार्यक्रमों का संचालन व्यवस्थित और निगरानी में हो सके। नोटिस में कहा गया है कि छात्रसंघ न तो कॉलेज की ओर से किसी कार्यक्रम का आयोजन करेगा और न ही उसमें किसी प्रकार की आधिकारिक भूमिका निभाएगा।
नोटिस में यह भी कहा गया है कि छात्रसंघ की भूमिका अब केवल छात्र कल्याण से जुड़े मुद्दों तक सीमित रहेगी। वे छात्रों के हितों का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे और कॉलेज प्रशासन द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में सहयोग दे सकेंगे। इसके अतिरिक्त छात्रसंघ को किसी भी कार्यक्रम के लिए अनुमति लेने सहयोग स्थापित करने या कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार नहीं होगा। साथ ही वे किसी भी आयोजन के लिए फंड स्पाॅन्सरशिप या आर्थिक सहयोग जुटाने या संभालने के लिए भी अधिकृत नहीं होंगे। यदि कोई छात्र या समूह इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कॉलेज प्रशासन ने सभी विभागों, समितियों सोसायटियों और छात्रों से इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने का अनुरोध किया है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि छात्रसंघ का मुख्य कार्य छात्रों की समस्याओं को उठाना और उनके हितों की रक्षा करना होना चाहिए।
Trending Videos