{"_id":"6a1bb2ce20705c4b42020565","slug":"six-story-building-collapses-near-saket-delhi-see-photos-2026-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में इमारत गिरने का VIDEO आया सामने: बम फटने जैसी आई आवाज, धूल-चीखें और मची अफरा-तफरी, चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में इमारत गिरने का VIDEO आया सामने: बम फटने जैसी आई आवाज, धूल-चीखें और मची अफरा-तफरी, चार लोगों की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 31 May 2026 12:57 PM IST
सार
दक्षिण दिल्ली के सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम एक छह मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसा साकेत मेट्रो स्टेशन के निकट वेस्टर्न मार्ग की गली नंबर-5 में हुआ।
विज्ञापन
1 of 8
Saket Building Collapse
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दक्षिण दिल्ली के साकेत में शनिवार को इमारत गिरने के हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं 10 घायल हो गए हैं। घायलों में तीन महिला और सात पुरुष हैं। वहीं पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मालिक को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। हादसा उस वक्त हुआ जब सातवीं मंजिल की छत ढालने की तैयारी हो रही थी। वेस्टर्न मार्ग स्थित गली नंबर-5 में हुई। हादसे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इमारत भरभराकर गिरती नजर आ रही है।
2 of 8
Delhi Building Collapse
- फोटो : PTI
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इमारत एक कमर्शियल प्रॉपर्टी थी, जिसकी पहली और दूसरी मंजिल पर कई निजी कार्यालय थे। घटना के समय पास के एक प्लॉट पर बनी रसोई में कुछ मेडिकल छात्र मौजूद थे। जब इमारत का मलबा उस पर गिरा, जिससे रसोई भी ढह गई।
Trending Videos
3 of 8
Delhi Building Collapse
- फोटो : PTI
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह तक दमकल विभाग, एनडीआरएफ, डीडीएमए और स्थानीय पुलिस की मदद से मलबे से 14 लोगों को बाहर निकाला गया। सभी को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में से एक की पहचान 26 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। घायलों में आठ लोगों की पहचान गुरुग्राम के 26 साल के तरुण कुमार, बिहार की 27 साल की साइका खान, सैदुल्लाजाब की 25 साल की नीलम यादव, सैदुल्लाजाब के 24 साल के आदित्य शर्मा, नोएडा के 25 साल के क्षितिज प्रताप, साकेत के 25 साल के अनुज दीक्षित, सैदुल्लाजाब की 25 साल की आस्था और साकेत के 24 साल के विशाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Delhi Building Collapse
- फोटो : PTI
पुलिस ने बताया कि घायलों में ज्यादातर छात्र थे, जो पास में रहने वाले मेडिकल छात्रों के लिए बनी रसोई में खाना खा रहे थे। जब इमारत गिरी, तो कुछ लोग उसके अंदर भी मौजूद थे। अधिकारी ने बताया कि बचाव और तलाशी अभियान अभी भी जारी है, क्योंकि मलबे के नीचे कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। स्थानीय पुलिस अन्य बचाव टीमों के साथ मिलकर अभी भी काम में जुटी हुई है।
धूल का गुबार छंटते ही सबसे पहले मदद के लिए उठे स्थानीय हाथ
सैदुल्लाजाब में शनिवार रात जब तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, तब कुछ मिनटों तक पूरे इलाके में सिर्फ धूल, चीखें और अफरा-तफरी थी। लेकिन इसी अफरातफरी के बीच सबसे पहले जो चीज दिखाई दी, वह थी स्थानीय लोगों की इंसानियत और हिम्मत। हादसे के कुछ ही मिनटों में आसपास रहने वाले लोग अपनी जान की परवाह किए बिना मलबे की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
5 of 8
Delhi Building Collapse
- फोटो : PTI
मलबे के भीतर से दबे लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं
जोरदार आवाज सुनकर लोग घबराकर जब घरों से बाहर निकले, लेकिन धूल के गुबार के बीच किसी को समझ में नहीं आया। कई युवक तुरंत मलबे की तरफ भागे। उस समय तक न पुलिस पहुंची थी और न ही दमकल की टीमें। मलबे के भीतर से दबे लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। कोई मदद के लिए पुकार रहा था, तो कोई धीरे-धीरे कराह रहा था। इन्हीं आवाजों ने स्थानीय लोगों को रुकने नहीं दिया। किसी ने हाथों से ईंटें हटानी शुरू कीं, तो कोई लोहे की सरियों को खींचकर रास्ता बनाने लगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।