बेरहम बेटा: दिल्ली में खौफनाक वारदात, मां को लात-घूसों से पीटा; बेहोश होकर गिरी; पोते ने सुनाई जुल्म की कहानी
दिल्ली में एक कलयुगी बेटे की करतूत सामने आई है। जहां नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को लात घूंसों से पीटा। महिला के पोते ने पड़ोसियों को बुलाया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी बाग इलाके में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर एक व्यक्ति ने अपनी 55 साल की मां की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपी के 13 साल का बेटे ने यह सब देखकर पड़ोस में रहने वाले लोगों को बुलाया, तब तक महिला बेहोश हो चुकी थी। लोगों के पुलिस को फोन करने पर आरोपी वहां से भाग गया।
महिला को पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला के पोते के बयान पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 55 साल की महिला अपने बेटे और पोते के साथ पश्चिमपुरी इलाके में रहती है। 13 साल का नाबालिग पोता छठी कक्षा में पढ़ता है। पंजाबी बाग थाने में दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग ने बताया कि घटना 14 अप्रैल की है। वह शाम में दोस्तों के साथ पार्क में खेल रहा था। वहां से घर आने पर उसने पिता को दादी की पिटाई करते हुए देखा। उसके पिता लात घूंसों से दादी की इसलिए पिटाई कर रहे थे, क्योंकि दादी उन्हें नशा करने के लिए पैसे नहीं दे रही थी।
मारपीट के दौरान उसने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन पिता ने उसे धक्का दे दिया। उसके बाद वह घर से बाहर निकला और आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। आस पास के लोग उसके घर में आ गए। तब तक उसकी दादी बेहोश हो गई थी।
एक पड़ोसी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दे दी। पुलिस का नाम सुनते ही आरोपी वहां से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को रघुबीर नगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लेकर गई, लेकिन उनकी हालत देखकर उसे डॉक्टरों ने उसे सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

कमेंट
कमेंट X