{"_id":"6a8440de31d3353c64031602","slug":"strict-parking-norms-in-master-plan-2047-curbs-on-on-street-parking-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151138-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मास्टर प्लान-2047 में पार्किंग पर सख्ती, सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर लगेगा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मास्टर प्लान-2047 में पार्किंग पर सख्ती, सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग परमिट से लेकर वाहन पंजीकरण तक को उपलब्ध जगह से जोड़ने का प्रस्ताव
धनंजय मिश्रा
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या अब यातायात और कानून-व्यवस्था की चुनौती बनती जा रही है। कॉलोनियों में घरों के बाहर और सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों से रास्ते संकरे हो रहे हैं। कई मामलों में पार्किंग विवाद हिंसा और हत्या तक पहुंच चुके हैं। इसे देखते हुए मास्टर प्लान-2047 में पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से नियंत्रित करने का खाका तैयार किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत आवासीय इलाकों में सड़क किनारे पार्किंग को चरणबद्ध तरीके से परमिट व्यवस्था से नियंत्रित करने और पार्किंग स्थान को लीज पर देने का प्रस्ताव है। नई कार के पंजीकरण को उपलब्ध पार्किंग स्थान से जोड़ने की योजना है। एक व्यक्ति या परिवार के वाहनों की संख्या बढ़ने पर प्रोग्रेसिव रजिस्ट्रेशन चार्ज लगाया जा सकेगा। पार्किंग शुल्क इलाके में मांग और उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर तय होगा।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में पार्किंग मैनेजमेंट एरिया बनाए जाएंगे। यहां पीक टाइम, गतिविधि और मांग के अनुसार डायनामिक पार्किंग शुल्क लिया जा सकेगा। इसका उद्देश्य अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करना है।
विज्ञापन
एमएलपी के आसपास सड़क पर पार्किंग तीन गुना महंगी
मल्टीलेवल पार्किंग (एमएलपी) बनने के बाद उसके आसपास सड़क पर वाहनों की पार्किंग रोकने के लिए शुल्क आधारित व्यवस्था प्रस्तावित है। एमएलपी से 500 मीटर के दायरे में निजी वाहनों की ऑन-स्ट्रीट पार्किंग सीमित की जाएगी। इस क्षेत्र में पार्किंग का प्रबंधन एक ही एजेंसी करेगी। सड़क पर पार्किंग शुल्क एमएलपी के शुल्क से कम से कम तीन गुना रखने का प्रस्ताव है।
गलत पार्किंग पर लाइसेंस भी जाएगा
अनधिकृत पार्किंग पर भारी जुर्माने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने और वाहन का पंजीकरण रद्द करने का भी प्रस्ताव है। इसके लिए संबंधित विभाग विस्तृत नीति और प्रवर्तन व्यवस्था तैयार करेगा।
पार्किंग को लेकर राजधानी में हिंसक घटनाएं
20 अप्रैल 2026 : प्रीत विहार में पार्किंग की जगह को लेकर पड़ोसियों में विवाद हुआ। 34 वर्षीय पंकज नैय्यर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास दो एसयूवी थीं, जबकि उसके पास एक वाहन की पार्किंग की जगह थी।
16 अप्रैल 2026 : निहाल विहार में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद 50 वर्षीय ऑटो चालक की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।
7 अगस्त 2025 : जंगपुरा में घर के गेट के सामने स्कूटर खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। 42 वर्षीय आसिफ कुरैशी पर नुकीले हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार पार्किंग को लेकर पहले से भी विवाद चल रहा था।
14 अप्रैल 2024 : मयूर विहार फेज-2 में घर के सामने कार खड़ी करने को लेकर विवाद में एक वकील ने युवक पर गोली चला दी। युवक बच गया, लेकिन गोली उसकी कार में लगी।
16 सितंबर 2023 : अली विहार में बाइक पार्क करने को लेकर पुराना विवाद हिंसक हो गया। छह लोग एक घर में घुसे और अरविंद मंडल की चाकू मारकर हत्या कर दी।