सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student driving Scorpio without license crushes two, transporter killed, one injured

Delhi NCR News: बिना लाइसेंस स्कॉर्पियो चला रहे छात्र ने दो को कुचला, ट्रांसपोर्टर की मौत, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका साउथ इलाके की घटना, बहन को सहेली के घर लेकर जा रहा था छात्र
Trending Videos

-पुलिस ने आरोपी छात्र पर केस कर किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका साउथ इलाके में मंगलवार की सुबह लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास बिना ड्राइविंग लाइसेंस की स्कॉर्पियो चला रहे दसवीं के छात्र ने एक बाइक और डिजायर कार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां बाइक सवार 23 साल के साहिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार चालक अजीत सिंह का इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कॉर्पियो चला रहे 19 साल के अक्षत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.57 बजे द्वारका साउथ थाना पुलिस को लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल बाइक सवार और डिजायर कार चालक को पास के इंदिरा गांधी अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक बगडोला गांव निवासी 23 साल के साहिल को मृत घोषित कर दिया, अजीत सिंह का इलाज चल रहा है। छानबीन में पता चला कि कार चला रहा द्वारका निवासी अक्षत सिंह के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। वह निजी स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पिता कारोबारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी छात्र अपनी बहन को स्कॉर्पियो से लेकर उसकी सहेली के घर जा रहा था। उसकी गाड़ी गुरुद्वारे की तरफ से जा रही थी और मोटरसाइकिल दूसरी तरफ से आ रही थी। उसके सामने से एक बस आ रही थी। बस के पीछे से बाइक सवार निकला। अचानक उसके निकलने से उसने नियंत्रण खो दिया और कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने से गाड़ी का एयरबैग खुल गया और उसकी कार सड़क किनारे पार्क डिजायर कार से टकरा गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article