सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Taranjit Singh Sandhu will take charge as the new Lieutenant Governor of Delhi today

Delhi: दिल्ली के नए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू आज संभालेंगे पदभार, सीएम ने किया स्वागत; शपथ ग्रहण राजभवन में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय विदेश सेवा के अनुभवी अधिकारी तरनजीत सिंह संधू बुधवार को राजनिवास में शपथ लेकर आधिकारिक तौर पर पदभार संभाल लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Taranjit Singh Sandhu will take charge as the new Lieutenant Governor of Delhi today
तरनजीत सिंह संधू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिल गया है। भारतीय विदेश सेवा के अनुभवी अधिकारी तरनजीत सिंह संधू बुधवार को राजनिवास में शपथ लेकर आधिकारिक तौर पर पदभार संभाल लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

Trending Videos


पदभार ग्रहण से एक दिन पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संधू से मुलाकात की और उन्हें दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में स्वागत किया। सीएम के मुताबिक, इस दौरान दिल्ली की तरक्की और लोगों के हित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात हुई। रेखा गुप्ता ने कहा कि संधू के व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व से दिल्ली विकास में नए मुकाम हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरनजीत सिंह संधू विनय कुमार सक्सेना की जगह ले रहे हैं, जिन्हें हाल ही में लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। संधू 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी रहे हैं और अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed