{"_id":"69cd2f98f948e02d0f040fb2","slug":"the-weather-will-change-again-after-a-day-with-rain-expected-for-consecutive-days-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-130412-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एक दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, लगातार दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एक दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, लगातार दिन बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
-मौसम विभाग ने 4 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली में मौसम की आंख-मिचौली जारी है। इसके बाद दो अप्रैल को बारिश नहीं होगी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, 3 अप्रैल को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने 4 अप्रैल को गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके अलावा, 5 अप्रैल को भी बारिश का अनुमान है। ऐसे में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 अप्रैल को बारिश नहीं होगी, लेकिन आंशिक रूप से हल्के बादल रहने से मौसम सुहावना रहेगा। बुधवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। सुबह से ही निकल रही तेज धूप ने लोगों को खासा परेशान किया हुआ था। हालांकि, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ था। लेकिन, खबर लिखे जाने तक बारिश की मौजूदगी दर्ज नहीं की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज और आया नगर में 33 और पालम में 32.8 और लोधी रोड़ में 33.2 अधिकतम पारा दर्ज किया गया।
Trending Videos