फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Yamuna riverfront will be developed on the lines of the Sabarmati riverfront

Delhi NCR News: साबरमती की तर्ज पर विकसित होगा यमुना रिवरफ्रंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
-यमुना तट पर बनेंगे बड़े पार्क, साइकिल ट्रैक और स्पोर्ट्स ग्राउंड, जल मंत्री ने अधिकारियों के साथ साबरमती मॉडल का किया अध्ययन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार यमुना नदी के किनारे को गुजरात के साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर विकसित करने की तैयारी कर रही है। गुजरात के अध्ययन दौरे पर पहुंचे जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्ली सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (आईएंडएफसी) और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ साबरमती रिवरफ्रंट का निरीक्षण किया।
जल मंत्री का कहना है कि करीब 25-30 वर्ष पहले साबरमती भी उन समस्याओं से जूझ रही थी, जिनका सामना आज यमुना कर रही है। सरकार साबरमती मॉडल का अध्ययन कर रही है और दिल्ली की जरूरतों के अनुसार उसकी बेहतर व्यवस्थाओं को अपनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यमुना किनारे बड़े और सुंदर पार्क, साइकिल ट्रैक और खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य विश्वस्तरीय यमुना रिवरफ्रंट तैयार करना है।
विज्ञापन

कलिंदी कुंज में 60 करोड़ से छठ घाट तैयार होगा
यमुना किनारे कलिंदी कुंज में करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से भव्य छठ घाट विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इससे छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साबरमती की तरह होगा धुलाई घाट की समस्याओं का समाधान
मंत्री ने बताया कि साबरमती की तरह यमुना के किनारे भी धोबी घाटों से जुड़ी समस्या रही है। गुजरात में धोबी घाटों को स्थानांतरित कर मशीनीकृत लॉन्ड्री की व्यवस्था की गई। दिल्ली में भी इसी तरह का समाधान लागू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed